MAA SHAILPURA PUJA VIDHI ,MANTRA JAAP
By Pandit Mukesh Shastri on 1 January 1970

राशि अनुसार कैसे करे नवरात्र के प्रथम दिवस मां शैलपुत्री की पूजा ?राशि अनुसार माँ शैलपुत्री की पूजा ,मंत्र जाप जानिए राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री जी से
मेष राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक गाय के कच्चे दूध में शहद मिलाकर करे।
लाल रंग की बिंदिया , चन्दन एवं फूल चढ़ाना चाहिए।
ॐ मधुमत्यै नमः मंत्र का जाप करे |
वृष राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक दही से करे ।
सफेद मोगरे के पुष्प का गजरा ,चांदी की बिछिया अर्पण करे |
ॐ गिरिजायै नमः मंत्र का जाप करे |
मिथुन राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक गन्ने के रस से करे |
गुलाब के पुष्पों की माला ,मेहंदी हल्के हरे रंग की लिपिस्टिक माता रानी को अर्पण करे |
ॐ कामाक्ष्यै नमः मंत्र का जाप करे |
कर्क राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक दूध में शक्कर मिलाकर करे |
मोगरे के पुष्पों की माला ,माता रानी के चरणों के लिए चांदी की छोटी पायजेब अर्पण करे |
ॐ कान्तायै नमः मन्त्र का जाप करे |
सिंह राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक मधु अथवा गुड़ युक्त जल से करे |
कमल का पुष्प , लाल चन्दन ,गोल्डन रंग की बिंदिया अर्पण करे |
ॐ मदनसुन्दर्यै नमः मन्त्र का जाप करे |
कन्या राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक आंवले के रस से करे |
शमी पत्र ,हरी ओढ़नी माँ को अर्पण करे।
ॐ मालिन्यै नमः मन्त्र का जाप करें।
तुला राशि
माँ शैलपुत्री का अभिषेक अंगूर के रस से करे |
मोगरे के पुष्पों से बना गजरा, चांदी का नाक का कांटा अर्पण करे |
ॐ त्रिशक्त्यै नमः मंत्र का जाप करे |
वृश्चिक राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक अनार के रस से करे |
लाल फूल, लाल चन्दन ,लाल चूनरी माँ को अर्पण करे |
ॐ महासिद्धयै नमः मंत्र का जाप करे |
धनु राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक दूध में हल्दी अथवा पीला चन्दन मिलाकर करे |
पीले पुष्प ,पीली बिंदिया,पीली चुनरी अर्पण करे |
ॐ अंबिकायै नमः मन्त्र का जाप करे |
मकर राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक मौसम के रस से ,केवड़े के इत्र से करे |
कमल का पुष्प,काजल,5 फ़ल अर्पण करे |
ॐ श्रियै नमः मंत्र का जाप करे |
कुम्भ राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक सुगन्धित तेल से करे |
गुलाब की माला, सिंदूर ,बिंदिया अर्पण करे |
ॐ भद्रायै नमः मन्त्र का जाप करे |
मीन राशि
मां शैलपुत्री का अभिषेक केशर मिश्रित दूध से करे |
पीले पुष्प ,पीला चन्दन ,पीली ओढ़नी अर्पण करे |
ॐ गौर्यै नमः मंत्र का जाप करे।