Pandit Mukesh Shastri Logo

Effect of lunar eclipse on 12 zodiac signs | जानिये चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

By Pandit Mukesh Shastri on 3 March 2026

 Effect of lunar eclipse on 12 zodiac signs | जानिये चंद्रग्रहण का सभी 12 राशियों पर शुभ अशुभ प्रभाव

मंगलवार दिनाँक 03 मार्च 2026 को खग्रास चंद्रग्रहण लगेगा | यह चंद्रग्रहण भारत में दृश्य रहेगा यह पूर्ण चंद्रग्रहण पूर्वाफाल्गुनी नक्षत एवं सिंह राशि में घटित होगा  | यह पूर्ण चन्द्रग्रहण सम्पूर्ण भारत में प्रारम्भ से अंत (स्पर्श-मध्य-मोक्ष ) तक दिखाई देगा।

आइये जान लेते है राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री जी से चंद्रग्रहण से सम्बंधित सभी जानकारी और साथ ही जान लेते है की  चंद्रग्रहण का आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा ?  

 

मेष -  

चंद्रग्रहण आपकी राशि से पंचम भाव में होगा  

पढ़ने वाले बच्चों का नहीं लगेगा पढ़ने लिखने में मन

संतान सम्बन्धी चिंताए करेंगी हैरान परेशान


उपाय - निर्धनों को भोजन कराएं.



वृषभ-

चंद्रग्रहण आपकी राशि से चतुर्थ भाव में होगा

डिप्रेशन,एंजाइटी ,मानसिक रूप से रहेंगे परेशान

माता के स्वास्थ्य का रखना होगा ध्यान


उपाय - कन्याओं के अनाथाश्रम में शक्कर  का दान करें.



मिथुन -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से तृतीय भाव में होगा  

अनवांटेड हर्डल्स,रुकावटों से होना होगा दो चार

आमदनी के मुकाबले ज्यादा होगा खर्चा  


उपाय - हरी सब्जी का दान ओल्डएज होम में करे


 

कर्क-  

चंद्रग्रहण आपकी राशि से द्वितीय भाव में होगा  

बैंक बैलेंस घटता बढ़ता रहेगा

फाइनेंसियल मैनेजमेंट पर काम करना होगा


 उपाय -  हॉस्पिटल में दूध का दान करें|


 

सिंह-

चंद्र ग्रहण आपकी राशि में ही घटित हो रहा है

चंद्रग्रहण देगा आपको नाना प्रकार के शारीरिक,मानसिक,आर्थिक कष्ट

जीवन के बड़े निर्णय सोच समझ कर करे

 

उपाय - काली कम्बल का दान करे  


 

कन्या-

चंद्रग्रहण आपकी राशि से द्वादश भाव में होगा  

जुआ सट्टा लाटरी के काम में हो सकता है बड़ा नुकसान

इम्पोर्ट एक्सपोर्ट के बिजनेस में करना होगा संभल कर काम


उपाय -  हरे मूंग की दाल का दान करें.


 

तुला -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से एकादश भाव में होगा

व्यापार में लाभ हानि का दौर चलेगा

बड़े इन्वेस्टमेंट से बचना होगा  


उपाय -  चावल का दान सफाई कर्मचारी को करे  


 

वृश्चिक -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से दसम भाव में होगा

वर्किंग सेक्टर में आ सकता है उतार चढ़ाव

कैरियर में बदलाव से बचना होगा

 

उपाय - मीठे फलों का दान करे  


 

धनु -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से नवम भाव में होगा

नहीं मिलेगा भाग्य का साथ

भाग्य पर कम और कर्म पर ज्यादा रखना होगा विश्वास  


उपाय -  चने की दाल का करे दान


 

मकर -

चंद्रग्रहण आपकी राशि से अष्टम भाव में होगा  

हो सकते है गंभीर रोग के शिकार

जीवन में आ सकते है बुरे दिन  

 

उपाय -  काली उड़द दाल का दान करे  

 


कुम्भ -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से सप्तम भाव में होगा

मैरीड लाइफ में आ सकता है तूफान  

उदर रोग कर सकता है परेशान


 उपाय - कांसे की कटोरी में घी भर उसमे अपनी छाया देख  दान करे  


 

मीन -

चंद्र ग्रहण आपकी राशि से छठे भाव में होगा

शत्रु भय ,गुप्त चिंता कर सकती है हैरान परेशान

रूपये पैसो का आना जाना लगा रहेगा  


उपाय -  केले के फलो का दान करें.

 


आइये जानते है चंद्र ग्रहण के समय किस मन्त्र  का जप करें-


“ॐ क्षीरपुत्राय विद्महे अमृत तत्वाय धीमहि तन्नो चन्द्रः प्रचोदयात् ”


चंद्रग्रहण के समय क्या ना करे -


चंदग्रहण के समय यात्रा नहीं करे | हो सकता है कष्ट

चंद्रग्रहण के समय भोजन नहीं करे |

चंद्रग्रहण के समय दूध इत्यादि सफ़ेद चीजों का सेवन नहीं करे बन सकते है डिप्रेशन के मरीज़

चंदग्रहण के समय भूल कर भी नहीं बनाये यौन सम्बन्ध, जा सकती है जान

चंद्रग्रहण के समय भूल कर भी नहीं करे चौराहे को क्रॉस ,पड़ सकता है भूत प्रेतों से पाला


आइये जानते है की ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें


 ग्रहण खत्म होते ही प्रातः स्नानादि कर शुद्ध वस्त्र पहनें।

 रसोई घर ,मंदिर एवं पूरे घर को गंगाजल एवं गौमूत्र से शुद्ध करे

पानी के मटके के पास अपने पितरों के निम्मित दीपक जलाये

तुलसी जी के समक्ष धुप दीप करे  

शिव मंदिर में शिव अभिषेक करे

गेहूं, धान, चना, मसूर दाल, गुड़, चावल,काला कम्बल, सफेद-गुलाबी वस्त्र, चूड़ा, चीनी इत्यादि दान करे

चांदी-स्टील की कटोरी में खीर दान करे


सौजन्य : राज ज्योतिषी पंडित मुकेश शास्त्री मोबाइल 9414824459 

Share this article: